नालंदा: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी सोमवार को नालंदा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पटना में नीट की छात्रा की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में नीति निर्धारण करने वाले लोग अपराधियों को खुला संरक्षण देते थे, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में अपराध और अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की है.

कहा-सरकार इस जघन्य घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर, हर स्तर पर की जा रही निगरानी

कहा-सरकार इस जघन्य घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर, हर स्तर पर की जा रही निगरानी

मंत्री अशोक चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नीतीश कुमार के साथ रहे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अगर अपराध में संलिप्तता सामने आई है, तो मुख्यमंत्री ने कभी संरक्षण नहीं दिया. ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया और जरूरत पड़ने पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई.

कहा-सरकार इस जघन्य घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर, हर स्तर पर की जा रही निगरानी

पटना में नीट की छात्रा की हत्या को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार इस जघन्य घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है. कुछ मामलों में सच्चाई सामने लाने में समय लगता है, लेकिन इस मामले का भी जल्द ही पूरी तरह उद्भेदन होगा.

तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि वे हर छोटी-बड़ी घटना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हैं, लेकिन अपने कार्यकाल के अराजक हालात और बिहार से हुए बड़े पैमाने पर पलायन को भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि उस दौर की बदहाली को बिहार की जनता आज भी नहीं भूली है.

कहा-सरकार इस जघन्य घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर, हर स्तर पर की जा रही निगरानी

मंत्री ने दावा किया कि जनता ने तेजस्वी यादव को पहले भी सबक सिखाया था और 2025 के विधानसभा चुनाव में भी वही इतिहास दोहराया गया. उन्होंने कहा कि जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि बिहार में तेजस्वी यादव की राजनीतिक हैसियत महज 25 सीटों तक सिमट कर रह गई है.

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--