बिहटा में ESIC अस्पताल का 75वां स्थापना दिवस : मंत्री संजय सिंह टाइगर ने अस्पताल में नए ओटी और NICU वार्ड का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihta mai esic aspatal ka 75 wan asthapana diwas bihta mai esic aspatal ka 75 wan asthapana diwas

पटना: जिले के बिहटा प्रखंड के सिकंदरपुर गांव स्थित ESIC अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परिसर में ESIC का 75वां स्थापना दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव एवं स्थानीय विधायक भाई वीरेंद्र के अलावा विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे.

75वें स्थापना दिवस के मौके पर बिहटाESICअस्पताल में नए एक ओटी औरNICUवार्ड का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया. साथ ही मंत्री ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया और मरीजों से भी जानकारी भी लिया. वहींESICअस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के डिन डॉ. विनय विश्वास ने मंत्रियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ हीESICअस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज बिहटा के उपलब्धियां के बारे में मंत्री को जानकारी भी दिया.

वहीं कार्यक्रम के दौरानESICकर्मचारी एवं पेंशनधारियों को भी सम्मानित किया गया.

इधर 75 वें स्थापना दिवस के मौके पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि संस्थान का 75 वां वर्ष एक पखवाड़े के रूप में विभाग के तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आज इसका समापन भी हुआ. संस्थान ने पिछले 75 साल में सामाजिक और देश के हित में कार्य किया है और इस संस्थान से मजदूर वर्ग से लेकर गरीब वर्ग के लोग भी जुड़ने का काम किए हैं. अगर बात करें बिहार की तो बिहार के लोग भी इससे काफी लाभ ले रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र से लेकर सारे क्षेत्र में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. बिहार सरकार भी इस संस्थान को और आगे बढ़ने का कार्य कर रही है जो भी कमियां हैं उसे भी जल्द दूर किया जाएगा. बिहार की आबादी लगभग 13 करोड़ के आसपास है और आबादी के अनुसार कुछ कमियां अस्पताल में है, उसे भी दूर विभाग और हमारी सरकार करेगी ताकि किसी भी मरीज को कोई समस्या ना हो. आज बिहटा स्थितESICअस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में भी केंद्र सरकार और बिहार सरकार के तरफ से काफी सुविधा दी जा रही है. अस्पताल के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज भी शुरू कर दी गई है जिससे अब मेडिकल की पढ़ाई भी हो रही है और देश और बिहार के बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं.

इधर कार्यक्रम के दौरान बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि जब मैं इस क्षेत्र का सांसद था और केंद्रीय मंत्री था तब सेESICअस्पताल को आगे बढ़ाने का काम किया और गरीब मजदूर वर्ग के लिए भी इस अस्पताल को मुफ्त में इलाज के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जिसका नतीजा यह है कि आज इसका लाभ हर वर्ग के लोग ले रहे हैं. वो चाहेESICका कर्मचारी हो या न हो. आज ईएसआईसी विभाग का 75 वां स्थापना दिवस एक पखवाड़े के रूप में मनाया गया और काफी खुशी की बात है कि 75 साल से विभाग देश की सेवा में जुटा हुआ है.

बिहटा से राकेश कुमार कि रिपोर्ट