सनसनी : नानी घर जाने से मना करने पर महिला ने दो बच्चों समेत अपनी जीवन लीला खत्म कर ली..

Edited By:  |
nani ghar jane se mana karne per mahila ne children ke saath jann de di. nani ghar jane se mana karne per mahila ne children ke saath jann de di.

सुपौल-दीपावली की खुशी मातम में बदल गई और मामूली पारिवारिक विवाद में एक परिवार खत्म हो गया घटना जिले के छातापुर थाना इलाके से दिल दहला देनी वाली है.यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर जान दे दी है। जिससे महिला और उसके दोनो बच्चों की मौत हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं इस मामले में मृतक महिला के मैके वाले ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम में भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दीपवली के दिन पति के द्वारा जब पत्नी को उसकी नानी की मौत के बाद उनके अंतिम दर्शन को जाने से रोका गया तो महिला ने खुद भी जहर खा लिया और अपने ही दो मासूम बेटों को भी जहर खिला दिया। जिसमे महिला और उसके दोनों बेटों की मौत हो गई। मृतकों में 25 वर्षीय महिला मनीषा कुमारी, 3 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार व 2 वर्षीय पुत्र राणा कुमार शामिल है। वहीं, घटना की सूचना पर सदर अस्पताल सुपौल पहुंचे मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर ही मारपीट के बाद जहर ख़िलाकर मार देने का आरोप लगा रहे हैं।

घटना छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड 2 की है। बताते चलें कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव की मनीषा की शादी 6 साल पहले छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड 2 निवासी रूपेश कुमार के साथ हुई थी। इससे उसे 2 पुत्र भी थे। गत दिनों मनीषा की नानी का देहांत हो गया और वह नानी के अंतिम दर्शन के लिए जाने के लिए अपने पति से जिद कर रही थी। लेकिन दीपावली के दिन किसी कारणवश उसके पति ने नानी के अंतिम में जाने से मना कर दिया था। इसी को लेकर महिला काफी परेशान थी और विषपान कर न केवल अपनी बल्कि अपने ही दो संतान की भी जीवन लीला समाप्त कर दी। इधर, घटना के बाद परिजनों के आरोप और घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या है या हत्या यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


Copy