BIHAR NEWS : सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की घोषणा पर दी शुभकामनाएं
Edited By:
|
Updated :05 Mar, 2026, 01:02 PM(IST)
पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए जदयू से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई और शुभकामनाएं.
सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार का दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए उनका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि नीतीश के अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी.





