नगर निकाय चुनाव : 48 नगर निगम में कुल 6 हजार 979 प्रत्याशियों ने किया नामांकन,कल मिलेगा चुनाव चिह्न

Edited By:  |
nagar nikay chunaw nagar nikay chunaw

रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव में अब महज कुछ ही दिन बच गए हैं. 48 नगर निगमों में कुल 2,588 नामांकन हुए है.महापौर-अध्यक्ष पद पर 275 नामांकन पर्चा भरा गया हैं. वहीं, 48 नगर निगम में हुए नामांकन की बात करें तो कुल 6,979 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. जिनमें से 3,462 महिलाएं हैं. इस तरह नामांकन दाखिल करने वालों में लगभग उम्मीदवार महिलाएं हैं. कुल नामांकन में 674 प्रत्याशियों ने महापौर और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए हैं. शेष 6,305 नामांकन वार्ड पार्षद के लिए हुए हैं.

वहीं, इसी तरह से वार्ड पार्षद के लिए कुल 6,305 नामांकन दाखिल हुए हैं. जिनमें 3,179 नामांकन महिलाओं ने दाखिल किए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. प्रत्याशी छह फरवरी तक नामांकन वापस ले सकेंगे. सात फरवरी को अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा. जिसके बाद चुनाव प्रचार तेजी से जोर पकड़ेगा.