Hindi News / पूर्व मंत्री नारायण साह के बिगड़े बोल, SDO और JE को धमकाया

'नदिए में उठाकर फेंक देंगे...' : पूर्व मंत्री नारायण साह के बिगड़े बोल, SDO और JE को धमकाया

Edited By:  |
Reported By:
nadiye me uthakar fek denge nadiye me uthakar fek denge

बेतिया : खबर है बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने गंडक नदी पर कटाव रोधी कार्य के निरीक्षण के दौरान अनियमतता देख मौके पर मौजूद अधिकारियों पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने SDO और जूनियर इंजीनियर को धमकी देते हुए कहा कि 'नदिए में उठाकर फेंक देंगे...'। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला बेतिया का है जहां मंगलपुर बांध इलाके में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे गंडक नदी पर कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान कार्य में अनियमतता देख मौके पर मौजूद अधिकारियों पर ही बरस पड़े।

उन्होंने एसडीओ व जूनियर इंजिनियर को धमकाते हुए कहा कि 'नदिए में उठाकर फेंक देंगे...'। आगे उन्होंने बताया कि हम सब जानते है कमीशन के चक्कर मे तुम यह काम करा रहे हो 30 फिसदी कमीशन का मामला है ना। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।