मुंगेर में आदिवासी महिला से दुष्कर्म : 6 आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, मची सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
munger me aadiwasi mahila se gangrape munger me aadiwasi mahila se gangrape

मुंगेर : खबर है मुंगेर से जहां 25 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात को 6 युवको ने अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं बताया जा रहा है कि सूचना मिलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को धर दबोचा है।


मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।कल देर शाम छह आरोपियों ने इस घटना को अंजाम को अंजाम दिया है।वहीं पीड़िता ने कल देर शाम हवेली खड़गपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए छह आरोपियों ने विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं इस मामले में हवेली खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कल देर शाम एक आदिवासी महिला द्वारा हवेली खड़गपुर थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई थी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होनी की वजह से हम लोगों ने एक टीम बनाकर उक्त गांव में छापेमारी कर नामजद छह आरोपियों में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है जबकि पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।

आरोपी शिवा टुड्डू ने बताया कि शाम को हमलोग बैठे हुए थे और वो महिला दूसरे के साथ जाती थी।वहीं हम लोगों ने बोला था तुम कहीं कहीं जाती हो इससे गांव बदनाम होता है तुम मत जाओ। इसके बाद हम छः सात लोग उसके घर पर गए और बोले की दूसरे के साथ संबंध बनाती ही हो तो हम लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने दो। वहीं उसने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा की महिला इंकार नहीं की जिसके बाद बारी बारी से हम लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


Copy