Hindi News / STF ने कार्रवाई तेज की, ड्रोन से अपराधियों के ठिकानों की निगरानी होगी...

बिहार में 350 से अधिक सुपारी किलर चिह्नित : STF ने कार्रवाई तेज की, ड्रोन से अपराधियों के ठिकानों की निगरानी होगी अब और मजबूत

Edited By:  |
bihar mai 350 se adhik supari killer chihnit bihar mai 350 se adhik supari killer chihnit

पटना: बिहार में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. बिहार पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (STF)ने राज्यभर में 350 से अधिक सुपारी किलर की सूची तैयार की है. इन अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.STFके अनुसार,इस वर्ष जनवरी से अब तक 1716 हार्डकोर और टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 63 इनामी अपराधी भी शामिल है,जबकि बिहार से बाहर जाकर 27 अपराधियों को पकड़ा गया है.

STFके डीआइजी संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया किSTFके सूचना तंत्र की मदद से 94 आपराधिक घटनाओं को वारदात से पहले ही रोकने में सफलता मिली. इनमें हत्या के 40 और डकैती व छिनतई के 48 मामले शामिल हैं.

अपराधियों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी बढ़ाया जाएगा. फिलहालSTFके पास तीन ड्रोन हैं,जिनसे एरियल सर्विलांस और मैपिंग की जा रही है. अब तक 45 कुख्यात अपराधियों के ठिकानों की मैपिंग की जा चुकी है.

पिछले आठ महीनों में अपराधियों के साथ 19 मुठभेड़ हुईं,जिसमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए. इस दौरान दो पुलिसकर्मियों की भी जान गई.

STFने लूट गिरोहों पर भी शिकंजा कसा है. कार्रवाई में करीब 10 किलो सोना,50 किलो चांदी और 11.97 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. वहीं,33 मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा करते हुए एके-47,दो इंसास राइफल,398 देसी हथियार और करीब 1300 राउंड गोलियां बरामद की गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--