गिरिडीह: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सरकार गंभीर है. इस योजना को लेकर मंगलवार को जिले के पंचायत सचिवालय तेलोडीह में आयोजित शिविर में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पहुंचीं. उनके साथ गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू , जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, युवा उपाध्यक्ष फरदीन अहमद भी मौज़ूद थे. कार्यक्रम में तेलोडीह मुखिया सब्बीर आलम और पूर्व मुखिया रिजवाना खातून ने विधायक कल्पना सोरेन का स्वगत किया.

गिरिडीह में सर्वर समस्या पर कल्पना सोरेन ने कहा, समस्या से CM को कराया गया अवगत, जल्द होगा समाधान

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने शिविर में आए लोगों से बातचीत करते हुए उनकी परेशानियों को समझी और सी. एस .सी के सभी ऑपरेटर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सर्वर की समस्या पर कल्पना सोरेन ने कहा कि इस समस्या से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को अवगत करा दिया गया है. आशा है कि आज शाम तक सर्वर की समस्या को दूर कर लिया जायेगा.

गिरिडीह में सर्वर समस्या पर कल्पना सोरेन ने कहा, समस्या से CM को कराया गया अवगत, जल्द होगा समाधान

सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि वैसी महिलाएं जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं है,मगर उसके पति का नाम राशन कार्ड में है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा.इस शिविर को सफल बनाने में मुखिया शब्बीर आलम,पंचायत सचिव शाज़ेब शमीम,पूर्व मुखिया रिजवाना खातून सहित अन्य कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.