मस्ती की पाठशाला : स्कूल में हो रही खेल-खेल में पढ़ाई, बच्चों में उत्साह

Edited By:  |
masti ki pathshala masti ki pathshala

रोहतास : मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका का बच्चों को पढ़ाने का तरीका खुब सुर्खियां बटोर रहा है। पढ़ाने का ये अनोखा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यही नहीं शिक्षिका खेल-खेल में बच्चों को अंग्रेजी के कठिन शब्द तथा उसके मतलब भी समझा रही है। शिक्षिका की इस अनोखी पहल की सभी ओर तारीफ हो रही है।

मामला रोहतास के नोखा स्थित सर्वोदय मध्य विद्यालय का है जहां शिक्षिका सोनी वर्षा रोल-प्ले के माध्यम से बच्चों बच्चियों को पठन-पाठन कराती है। उनके शिक्षा देने का तरीका काफी सहज है जिसकी हर ओर काफी तारीफ हो रही है। बता दें कि इन दिनों विद्यालयों में खेल-खेल में पढ़ाई करने के लिए चहक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत नुक्कड़ तथा लघु नाटकों के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाता है।

शिक्षिका सोनी वर्षा को चहक के लिए प्रशिक्षित किया गया है और वह बच्चों को काफी सहज तरीके से पाठ पढ़ाती नजर आती हैं। खेल-खेल में अंग्रेजी के कठिन शब्द तथा उसके मतलब समझती है। साथ ही सामाजिक विज्ञान से संबंधित विषयों के बारे में भी जानकारी देती है। अंग्रेजी का पोयम हो या फिर हिंदी की कविता; सबको बड़े ही सहज तरीके से खेल खेल में समझाती हैं और याद भी कराती है।

बता दे कि शिक्षा विभाग द्वारा चहक कार्यक्रम चल रहा है। जिसके तहत इस तरह के पठन-पाठन की व्यवस्था सरकारी विद्यालयों में देखने को मिल रही है। जो सभी को आकर्षित करती है। बच्चों को भी यह अच्छा लगता है। वही विद्यालयों में भी उपस्थिति भी बढ़ती है।

रंजन सिंह की रिपोर्ट


Copy