ASSEMBLY ELECTION-2026 : चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव का बजा बिगुल,ECI ने किया तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली:देश केचार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चार प्रमुख राज्यों यानी तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम समेत एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. असम, केरल, पुडुचेरी में एक फेज में यानी 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. तमिलनाडु में 23 अप्रैल, पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को यानी दो फेज में वोटिंग होगी. सभी उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला 4 मई को तय होगा. 4 मई को तय हो जाएगा प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार.विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
17.4 करोड़ मतदाता चुनावी प्रक्रिया में लेंगेहिस्सा
ज्ञानेश कुमार ने बतायाकि इन चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. चुनावों के दौरान 824 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है.चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव में कुल 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन पर मतदान होगा.
25 लाख चुनाव अधिकारी कराएंगे चुनाव
सीईसी ने बताया केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों की मतदान प्रक्रिया में कुल 25 लाख चुनाव अधिकारी शामिल होंगे. इनमें से 15 लाख चुनाव अधिकारी, 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी, मतदान के लिए 49 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर्स, 1444 ऑब्जरवर्स, 40 हजार मतगणना अधिकारी, 21 हजार सेक्टर अधिकारी, 15 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर्स शामिल हैं.





