मोतिहारी में दरिंदगी : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार दूसरा फरार,अपहृत युवक भी मुक्त
मोतिहारी: एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है. जहां दो दरिंदों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस घर पर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां पहले से ही एक शख्स को अपहरण कर के बाथरूम में बंद रखा गया था. लेकिन, बंजरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेप पीड़िता को मौके से बचाया और अपहृत युवक को भी मुक्त कराया.
प्रेमी युगल को बहलाया
घटना की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक प्रेमी युगल ट्रेन से दिल्ली भागने की फिराक में देर रात मोतिहारी स्टेशन पहुंचा. वहां से युवक अपने मामा के यहां जाने की फ़िराक में था. तभी दो युवक प्रेमी युगल के पास पास आए और दोनों को अपने रूम दिलाने की कहने लगा. काफी दबाव के बाद दोनों को अपराधियो ने बहालकर ले गया और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जामल सरेह में बने एक नव निर्मित घर में घुसा दिया. इस बीच एक अपराधी ने आधार कार्ड लेने के बहाने युवक को फिर बाइक पर बैठाया और उसे कुछ दूर पर लेजाकर सुन सान जगह पर छोड़ दिया और भाग कर फिर उसी घर में चलाया गया. इस दौरान दोनों अपराधियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
बंजरिया पुलिस ने दिखायी तत्परता
युवती के प्रेमी ने किसी तरह भाग कर बंजरिया थाना गया और पूरी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद बंजरिया पुलिस उस युवक को लेकर उस घर के पास पहुंची. जब दरवाजा खोला तो युवती को अर्धनग्न अवस्था में थी. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बाथरूम में पहले से एक युवक को भी अपहरण कर के रखा गया था. जो इसी जिले के मधुबन के गड़हिया थाना का रहने वाला बताया जाता है.
दूसरे आरोपी की तलाश जारी
इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपी अब्बास आलम और तुफैल आलम को गिरफ्तार कर थाना ले आई, लेकिन इस बीच एक अपराधी तुफैल आलम अंधेरे का फायदा उठाते हुए थाना से भाग निकला. लेकिन,एक अपराधी अब्बास आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी नगर थाना क्षेत्र के महमूद नगर का रहने वला है.





