NALANDA :नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित चाइना मार्केट में शनिवार की सुबह 4 बजे बिजली की चिंगारी से भीषण आग लग गई, जिससे कई दुकान में रखे सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बता दें कि इस मार्केट में कुल 40 दुकानें मोबाइल रिपेयरिंग से लेकर पार्ट्स की है। 6 से अधिक मोबाइल रिपेयरिंग और पार्ट्स की दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। घटना के संबंध में चश्मदीद ने बताया कि आग पहले बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में लगी, उसके बाद यही चिंगारी धीरे-धीरे पूरे चाइना बाजार को अपनी चपेट में ले लिया।

 दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने पाया काबू

बताया जाता है कि दुकानदार रोजाना की तरह अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए थे, तभी मध्य रात्रि में यह अगलगी की घटना हुई। यह तीन मंजिला मकान है, जहां पहले तल्ला पर बैंक और दूसरे तल्ले पर फाइनेंस शाखाएं है। दुकानदारों को तब तक कुछ समझ में आता, तब तक आगे पूरे चाइना बाजार को लगभग अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। इस अगलगी की घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जिनकी दुकान बच गई, उस दुकान को दुकानदार आपाधापी में खाली करने में जुट गए हैं। फिलहाल अगलगी में कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन नहीं किया गया है लेकिन ऐसी आशंका जताई है जा रही है कि अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है क्योंकि इस बाजार में महंगे मोबाइल पार्ट्स एवं मोबाइल की दुकान थी।

 दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने पाया काबू

गनीमत रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने सूचना पाकर आग पर काबू पा लिया। नहीं तो कई और दुकानों के साथ बैंक और फाइनेंस कंपनी की शाखा को भी अपनी चपेट में ले सकता था।