मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे मेडिका अस्पताल : मेडिका अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद कड़िया मुंडा से भेंट कर जाना उनका हाल

Edited By:  |
mantri dr. irfaan ansari pahunche medica aspataal mantri dr. irfaan ansari pahunche medica aspataal

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मेडिका अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद कड़िया मुंडा से मुलाकात की. उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. कड़िया मुंडा दो दिन से मेडिका अस्पताल में भर्ती हैं.

पूर्व सांसद से मुलाकात के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. मेडिका अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ मेरे सरकारी अस्पताल के भी डॉक्टर लगे हुए हैं और जल्द ही वो स्वस्थ होकर अपने घर चले जाएंगे.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--