Hindi News / प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर दिया जोरदार संदेश

मन की बात : प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर दिया जोरदार संदेश

Edited By:  |
mann ki baat mann ki baat

दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133 वें एपिसोड में अपने विचार साझा किए. पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की व्यस्तताओं के बावजूद लोगों के पत्रों और संदेशों के जरिए देश की उपलब्धियों और खुशियों को साझा करने का सिलसिला जारी है. प्रधानमंत्री ने इस बार ‘मन की बात’ की शुरुआत देश की एक बड़ी उपलब्धि के साथ शुरूआत की. चुनावी हलचल के बीच भी उन्होंने जनता की भागीदारी और उपलब्धियों को रेखांकित किया.

वैज्ञानिकों की मेहनत पर किए विचार साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश दिया. पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का हथियार माना है और आज वैज्ञानिकों की मेहनत से देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बन चुका है.

वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे

पीएम ने कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखा है और इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं. उनके प्रयासों से यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है, इससे औद्योगिक विकास, ऊर्जा क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा लाभ मिला है. खेती-किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स तक, इस सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने कई क्षेत्रों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

न्यूक्लियर वैज्ञानिकों नेदेश का गौरव बढ़ाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे न्यूक्लियर वैज्ञानिकों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है. तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है, जो भारत की न्यूक्लियर ऊर्जा यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह परमाणु रिएक्टर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी सफलता है. उन्होंने उदहारण देते हुए कहा कि भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

डेयरी उद्योग पर भी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डेयरी उद्योग के बारे में भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि हमारे देश में विभिन्न प्रकार के चीज बनाए जाते हैं. जो सिर्फ गाय और भैंस के दूध से ही नहीं बनते हैं, बल्कि याक, ऊंट और अन्य जानवरों के दूध से भी बनाए जाते हैं. भारत में जो विभिन्न प्रकार के चीज बनाए जाते हैं, उनकी विदेशों में काफी मांग भी है. इसके अलावा पीएम मोदी ने देश के कई मुद्दों पर अपने विचार रखे.