LJP (रामविलास) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : बिहार में सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
पटना:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है.आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्यों और विभिन्न प्रकोष्ठों तक नई जिम्मेदारियां तय की है.
नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को खास प्रतिनिधित्व दिया गया है.पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देना है.
चिराग पासवान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड के चेयरमैन
चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है.वहीं राजेश वर्मा, सांसद को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है.
राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर मिथिलेश कुमार सिंह, राजू तिवारी, वीणा देवी, अजय कुमार, पंकज अरोड़ा, डॉ. केपी चौधरी, वीरेंद्र बिधूड़ी, डॉ. सुखातो ए. सेमा, धीरेंद्र कुमार सिन्हा‘मुन्ना’, अशरफ अंसारी, अरविंद कुमार सिंह और सी. विद्याधरन को जिम्मेदारी दी गई है.
बिहार में सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष की कमान
नई प्रदेश अध्यक्षों की सूची में बिहार से सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.इसके अलावा कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है.
आठ नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी
रेमा जॉर्ज, एस. रिचर्ड हुम्त्सोए, केबी भारती, पीएच रामचंद्रन, मोहम्मद अबरार, हाजी नुरुल्ला, कुलदीप चौहान और सूरज कुमार बुरहादिया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है.
विभिन्न प्रकोष्ठों में भी नई नियुक्तियां
पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है.प्रणब कुमार को युवा, चंद्र प्रभा भाटिया को महिला, राजेश पासवान को जेएमएस, एडवोकेट सुशील कुमार को विधि, धर्मेंद्र मिश्रा को किसान और शांभवी चौधरी को छात्रा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.अब्दुल खालिक को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अस्थायी प्रभार दिया गया है.
इसके अलावा अशोक कुमार वर्मा को व्यावसायिक, प्रकाश चंद्र को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.नितेश कुमार सिंह को सोशल मीडिया संयोजक और अमित कुमार को संयुक्त सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है.
बिहार के चार सांसद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के चार सांसदों को जगह मिली है.इनमें जमुई सांसद अरुण भारती, वैशाली सांसद वीणा देवी, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा शामिल हैं.
पार्टी ने बिहार के कई विधायकों और विधान पार्षदों को भी राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी है.
राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की टीम भी मजबूत
पार्टी ने मीडिया और संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए धीरेंद्र सिंह मुन्ना को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया है.राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की टीम में अरुण भारती, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, राजू तिवारी, अजय कुमार पांडेय, मुरारी गौतम, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, एडवोकेट रितेश कुमार शर्मा, आलोक रंजन और प्रणब कुमार समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है.
अनुशासन समिति का भी गठन
राष्ट्रीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति में हरमीत सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है.मोहम्मद शमीम एम. हवा और एडवोकेट सरदार तारा सिंह सदस्य होंगे, जबकि एडवोकेट रितेश कुमार शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा13नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.
चिराग बोले- पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद चिराग पासवान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी.उन्होंने कहा कि संगठन में मिला कोई भी पद केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है.सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए काम करना होगा.
पार्टी के मुताबिक, नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन को व्यापक आधार देने की कोशिश की गई है.आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए नई टीम के सामने संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बड़ी चुनौती होगी.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट-





