दुमका में बड़ी संख्या में निकला जुलूस : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर उत्साह का माहौल
दुमका:जिलेमें पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उत्साह का माहौल देखने को मिला. शहर की विभिन्न मस्जिदों से बड़ी संख्या में लोग वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे,जहां मिलादुन्नबी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस दौरान लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके शांति,भाईचारे,प्रेम एवं इंसानियत के संदेश को याद किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया.
वीर कुंवर सिंह चौक पर जुटी भीड़ के बीच लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में हिस्सा लिया. शहर में जगह-जगह मिलाद और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. इस दौरान सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.
आयोजकों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आज भी समाज को शांति,इंसानियत और भाईचारे की राह दिखाती हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाना और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करना है.कुल मिलाकर,दुमका में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन का आयोजन श्रद्धा,उत्साह और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ.





