बिहार के मुजफ्फरपुर में बनकर तैयार हुआ लेदर पार्क : सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ
Edited By:
|
Updated :24 Sep, 2022, 04:02 PM(IST)
PATNA- सीएम नीतीश कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित लेदर पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। उद्योग धंधे की प्रगति की समीक्षा करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को कई आदेश दिए। ताजा अपडेट के अनुसार बेला इंडस्ट्रियल एरिया में नीतीश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा चलाए जा रहे लेदर पार्क का लोकार्पण किया।
बताते चलें कि इस लेदर पार्क का संचालन जीविका दीदियों की ओर से की जा रही है, जिसमें 40 महिला उद्यमियों को जोड़ा गया है। उद्योग विभाग की ओर से बताया गया है कि इन महिलाओं को 10-10 लाख रुपए का लोन दिया गया है। इसमें 5 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है। लेदर पार्क निरीक्षण करने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हम यहां चल रहे काम से संतुष्ट हैं। महिलाएं काफी अच्छा काम कर रही है।