Hindi News / भव्य विवाह का बने गवाह, दूल्हे के चाचा और चाची ने किया पूरे...

अनंत-राधिका की शादी में सपरिवार पहुंचे लालू प्रसाद : भव्य विवाह का बने गवाह, दूल्हे के चाचा और चाची ने किया पूरे परिवार का स्वागत

Edited By:  |
 Lalu Prasad arrived with his family at Anant-Radhika's wedding.  Lalu Prasad arrived with his family at Anant-Radhika's wedding.

NEWS DESK :देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद भी शामिल हुए। मुंबई में आयोजित हुए इस समारोह में लालू प्रसाद के पूरे परिवार ने शिरकत किया। इस मौके पर राबड़ी देवी के साथ तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, राजश्री समेत कई लोग मौजूद रहे।

भव्य विवाह का बने गवाह

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में देश-विदेश से मेहमान पहुंचे हुए थे। शादी समारोह में पहुंचते ही बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और उनके परिवार का स्वागत अनंत अंबानी के चाचा और चाची यानी अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने हाथ जोड़कर किया। अनंत अंबानी की शादी में लालू यादव के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चार्टर्ड प्लेन से हुए रवाना

मुकेश अंबानी के भेजे गए चार्टड प्लेन में सवार होकर लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुंबई पहुंचे थे। मुकेश अंबानी ने लालू यादव को शादी में आने के लिए के चार्टर्ड प्लेन भेजा था, जिससे वो शुक्रवार की सुबह सपरिवार मुंबई के लिए रवाना हुए थे। लालू यादव के शादी में पहुंचने को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।

अनंत अंबानी की शादी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के सीएम अखिलेश यादव भी अपनी पत्नी डिंपल यादव और बेटे और बेटियों के साथ पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव का भी जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, टीम इंडिया के नये कोच गौतम गंभीर अपनी परिवार के साथ पहुंचे थे।