तेलंगाना के सियासत में बिहार का DNA : KCR पर क्या बोल गए रेवंत रेड्डी, BJP की पुकार-ऐसों को जवाब दें नीतीश कुमार

Edited By:  |
kurmi samaj par telangana me siyasat, bjp ki pukar aison ko jawab dein nitish kumar  kurmi samaj par telangana me siyasat, bjp ki pukar aison ko jawab dein nitish kumar

पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेलंगाना के होने वाले कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमे उन्होंने बिहार के कुर्मी समाज के लोगो का डीएनए तेलंगाना के कुर्मी समाज से नीचा बताया है। उन्होंने बिहार के CM नीतीश कुमार खुद बताए कि क्या एक ऐसी पार्टी के साथ वे खड़े होंगे जिनके मुख्यमंत्री ,नेता बिहार और बिहारवासियों के प्रति अपमान का बोध रखते है।


ऋतुराज सिन्हा ने आगे कहा यह बहुत ही शर्म की बात है किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री इस तरह के बयान देते है। दूसरे के डीएनए में झांकने के पहले कांग्रेस पार्टी खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे।अब कांग्रेस पार्टी खुद सोच ले कि जब उन्ही के पार्टी के मुख्यमंत्री बिहार के लोगो पर अभद्र टिप्पणी करते है तो बिहार में कांग्रेस ,बिहार की जनता से किस मुंह से वोट मांगेंगे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि अब नीतीश जी खुद बताए कि क्या एक ऐसी पार्टी के साथ वे खड़े होंगे जिनके मुख्यमंत्री ,नेता बिहार और बिहारवासियों के प्रति अपमान का बोध रखते है।

बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश किसी जात का नही,किसी प्रांत का नही ,किसी कांग्रेस पार्टी का नही बल्कि यह देश हम सबका है। हर कोई जानता है कि सड़क बनने से लेकर आईटी तक ,बैंकिंग से लेकर सरकारी प्रशासन तक के कार्यों के निष्पादन में बिहारी की भागीदारी कितनी अहम है। उन्होंने कहा की बिहार के लोग सौम्य और शांत स्वभाव के होते है मगर यह भी सत्य है कि अगर इस तरह की टिपण्णी से उनके अस्मिता पर सवाल उठाया जायेगा तो जान लीजिए बिहार के लोग मुहतोड़ जवाब देना भी अच्छी तरह जानते है।