कोडरमा:जिले के केटीपीएस पावर प्लांट बॉझेडीह में ओवरवाइलिंग के दौरान बॉयलर साइड में कार्य करा रही कंपनी यूएस.एंटरप्राइजेज में कार्यरत एक मजदूर अचानक गंभीर रूप से घायल हो गया था. मौके पर मौजूद लोगों ने अरफूल शेख को तत्काल डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
सदर अस्पताल में लाने पर मजदूर की नाजुक हालत को देखते हुएचिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. हालांकि, रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया.
