कोडरमा: बड़ी खबर कोडरमा से है जहां जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के आरागारो स्थित धनलक्ष्मी टावर कंपनी के बिजली पोल फैक्ट्री में क्रेन से तार टूट कर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

फैक्ट्री में तार गिरने से मजदूर की मौत, मजदूरों ने कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप

जानकारी के अनुसार चंदवारा थाना क्षेत्र के आरागारो स्थित धनलक्ष्मी टावर कंपनी के बिजली पोल फैक्ट्री में रोहित कुमार विंद नामक मजदूर क्रेन से पोल बनाने वाला तार को उठा रहा था. इसी दौरान क्रेन से तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे घायलावस्था में इलाज के लिए ट्रेलर पर लेकर सदर अस्पताल कोडरमा ले जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इधर घटना के बाद मजदूरों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मजदूरों ने बताया कि इस कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था नाम का कोई चीज नहीं है. मृतक रोहित कुमार विंद 18 साल का था. वह बिहार के भभुआ जिले के कैमूर का रहने वाला था.

कोडरमा से महादेव कुमार की रिपोर्ट--