चुनाव का काउंटडाउन : पूर्वी सिंहभूम के तीन निकायों में कल मतदान,डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टी रवाना
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन निकायों में कल मतदान होना है. मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में 23 फरवरी को मतदान होना हैं. गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर में स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया.पूर्वी सिंहभूम से कुल मतदाता की संख्या 2,53,617 हैं. वहीं, 249 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे.
मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं. मानगो में 36 वार्ड के लिए वोट डाले जाएंगे. जुगसलाई में अध्यक्ष पद के लिए और 22 वार्ड के लिए मतदान होना है. जबकि, चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष और 12 वार्ड का चुनाव होगा. बता दें कि मानगो नगर निगम के महापौर और जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष का पद सामान्य जाति की महिला के लिए आरक्षित है. जबकि, चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं.
मानगो में कुल मतदाता 1,96791 है.
जुगस्लाई नगर परिषद में कुल मतदाता 44,239 है.
जुगसलाईमें अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
चाकुलिया नगर पंचायत में कुल मतदाता 12,587 है.
अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी खड़े हैं.





