पाकुड़ : नगर परिषद चुनाव को लेकर संग्राम,42 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना
पाकुड़: नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा की चाक चौवंध व्यवस्था के साथ मतदान सामग्री देकर विभिन्न मतदान केंद्रों पर डीसी-एसपी ने रवाना किया. कुल 21 वार्ड के लिए 42 बूथ बनाए गए हैं. अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है एवं वार्ड पारषद के लिए 21 वार्ड में कुल 89 उम्मीदवार मैदान हैं. बाजार समिति से पोलिंग पार्टियों को मत पेटी, मतपत्र सहित चुनाव में प्रयोग की जाने वाली सभी सामग्रियों के साथ रवाना किया गया है.
डीसी मनीष कुमार ने कहा कि राज्यभर में नगर पालिका आम निर्वाचन का कल चुनाव होना है. इसके मध्य नजर पाकुड़ नगर परिषद में भी चुनाव होना हैं. इसे लेकर पोलिंग पार्टी को सुबह 8 बजे से ही रवाना किया जा रहा है. वहीं, सेक्टर ऑफिसर्स एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को भी ब्रीफिंग कर दी गई है. पोलिंग ऑफिसर्स अपने-अपने बूथों पर रवाना हो चुके हैं. मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है.
वहीं, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि सभी 42 बूथों पर फोर्सस तैनात रहेंगे. जिस बूथ पर महिला वोटरों की संख्या अधिक रहेगी वहां महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी. 42 बूथों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव हो को लेकर 450 फोर्सेस लगाये गये हैं.





