खूंटी : झारखंड के खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है. कालीचरण मुंडा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गये हैं. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को हराया है. वैसे जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

बता दें कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा चुनाव जीत गये हैं. जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. डीजे आदिवासी नृत्य, ढोल और नगाड़े के साथ पटाखा फोड़ कर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाया. हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है .

आपको बता दें कि अपनी जीत के बाद खूंटी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वे खूंटी क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे.

झारखंड की सबसे हाईप्रोफाइल सीट खूंटी लोकसभा क्षेत्र में16राउंड में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को357894मत एवं कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को503613वोट प्राप्त हुआ. कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने145719मतों से जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय खूंटी के जनता को जाता है. जनता के मूलभूत समस्या को हम दूर करेंगे और यह जनता का सबसे बड़ा आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि2019में उनके साथ जो चीटिंग हुआ था इसका जनता मुंहतोड़ जवाब दिया है.

खूंटी से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--