Hindi News / उग्रवादियों के मंसूबे पर फिरा पानी,टीपीसी के 5 सदस्य गिरफ्तार

खलारी पुलिस की सफलता : उग्रवादियों के मंसूबे पर फिरा पानी,टीपीसी के 5 सदस्य गिरफ्तार

Edited By:  |
khalari police ki safalta khalari police ki safalta

खलारी:कोयलांचल में सक्रिय उग्रवादी संगठन के खिलाफ पिपरवार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने टीपीसी के पांच सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. उग्रवादियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लेवी वसूली के पर्चे और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.

मिली जानकारी के अनुसार,चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंती मैदान के पास टीपीसी के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस की सख्ती के आगे पांचों उग्रवादियों को मौके से दबोच लिया गया.

गिरफ्तार उग्रवादियों में सुरेंद्र कुमार उर्फ लंबू, अशोक कुमार गंझू, हरीश महतो, सूरज कुमार भुइयां और रोनित कुमार गंझू शामिल हैं. ये सभी चतरा और रांची जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ये सभी 11 मार्च की सुबह महेंद्र गंझू के घर पर हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल थे. पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के अहम सुराग मिले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस कार्रवाई के बाद इलाके में दहशत फैलाने वाले उग्रवादियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है और पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में राहत का माहौल है.