बिहार विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन : सदन की कार्यवाही जारी, गृहमंत्री सम्राट चौधरी बोले- सरकारी डॉक्टर को निजी प्रैक्टिस पर रहेगी रोक

Edited By:  |
bihar vidhansabha bajat satra ka chautha din bihar vidhansabha bajat satra ka chautha din

पटना :बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2026 का आज चौथा दिन है. सदन की कार्यवाही जारी है. सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरु हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद हैं. वहीं मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ मंत्री भी सदन में उपस्थित हैं. सदन की कार्यवाही शुक्रवार को 11 बजे सुरु हुई. बजट प्रस्तावों पर बहस का दौर शुरु हो गया है.

उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बोलते हुए कहा कि सरकारी डॉक्टर को निजी प्रैक्टिस नहीं करने देंगे. सरकार ने कमी स्वीकार की.

उन्होंने कहा बेतिया और मधेपुरा में सरकारी डॉक्टर नहीं आते हैं.

दरभंगा में sc- st एक्ट के तहत खास जाति के खिलाफ केस के मामले में बीजेपी विधायक कृष्ण मुरारी झा ने उठाये सवाल.