मधुबनी: बिहार केमधुबनी में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को पदयात्रा शुरु की. उन्होंने शहर के निधि चौक से पदयात्रा शुरू कर मस्जिद चौक पर इसका समापन किया. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और पलायन को लेकर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की.
कन्हैया कुमार ने शहर के मिथिला वाटिका में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पलायन रोकने, बेरोजगारी दूर करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने में विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले भाजपा ने कहा था कि सरकार बनने के बाद हर साल2करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी. लेकिन लोगों को नौकरी नहीं मिली. किसानों की आमदनी भी बढ़ाने की बात कही गई थी. किसानों को आमदनी तो दूर उन्हें देशद्रोही कहा जाने लगा. महिलाओं पर अत्याचार नहीं होने की भी बातें झूठी साबित हुई. महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों को टिकट देकर मंत्री बनाया जाता है. महंगाई बढ़ रही है. उल्टे सरकार के प्रवक्ता कह रहे हैं कि दरभंगा से लोग प्लेन का₹10,000का टिकट कटा कर दिल्ली पहुंच रहे हैं महंगाई को यह लोग उन्नति से जोड़कर देखते हैं. महंगाई के चलते कितने लोगों की पढ़ाई छूट गई. लोग दवा के लिए परेशान हैं. किसी न किसी समस्या से लोग जूझ रहे हैं. नौकरी नहीं मिल रही है. लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं और पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इतने बड़े जिले में लॉ कॉलेज नहीं है. छात्रों को लॉ की पढ़ाई के लिए पटना या बिहार से बाहर जाना पड़ता है और2008से अब तक लाइब्रेरियन की बहाली भी नहीं हुई है. सरकार की यह विफलता है. और सरकार इसे छुपाने के लिए राजनीति कर रही है. लोगों को जाति और धर्म के नाम पर लड़ा रही है. चीनी मिल बंद है. लोग पलायन कर रहे हैं. कोई पलायन रोकने व बेरोजगारों को नौकरी देने की बात नहीं कर रहे हैं. इसलिए यह प्लेटफॉर्म जहां लोगों को अपनी समस्या रख सकें, रोजगार सहित अपने समस्याओं कह सकें इसलिए बनाया गया है.
पदयात्रा में थाली पीटने वाले लोग सेना बहाली में वंचित रहे हैं. ऐसे लोगों को सेना में बहाली के लिए परीक्षा पास करने के बावजूद बहाल नहीं किया गया.
