Big Breaking : न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान होंगे हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश,राज्यपाल संतोष कुमार ने दिलाई शपथ

Edited By:  |
Reported By:
Justice Tarlok Singh Chauhan will be the new Chief Justice of the High Court, Governor Santosh Kumar administered the oath Justice Tarlok Singh Chauhan will be the new Chief Justice of the High Court, Governor Santosh Kumar administered the oath

रांची-झारखंड हाईकोर्ट के17वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहानने बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवनस्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।


राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो,राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण,पूर्व न्यायाधीशगण,भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण उपस्थित थे।