JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा : 679 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए इन दो तिथि को बुलाया गया
रांची:झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अल्पसूचीबद्ध 679 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए आमंत्रित किया गया है. इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच की गयी.चिकित्सकीय जांच के बाद आरक्षण कोटिवार रिक्तियों के सापेक्ष अतिरिक्त अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय में तीन और चार अगस्त को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए आमंत्रित किया गया है.
तीन अगस्त को द्वितीय पाली में होगी जांच
तीन अगस्त को द्वितीय पाली में 200 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जायेगी. वहीं, चार अगस्त को दोनो पालियों में 479 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया गया है. उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसके बाद अल्पसूचीबद्ध अभ्यर्थियों का चिकित्सीय जांच परीक्षण एक जुलाई से 14 जुलाई तक किया गया. जांच में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए 17 व 18 जुलाई को समय प्रदान किया गया था. चिकित्सीय जांच परीक्षण में चयन पर्षद के निर्णय के विरूद्ध अपील हेतु 20 व 21 जुलाई को रिम्स में जांच का कार्य किया गया था.
समय से एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश
अभ्यर्थी जांच हेतु ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों से संबंधित प्रमाण पत्रों की मूलप्रति, एक स्व–हस्ताक्षरित छायाप्रति और हाल में खींचा गया दो पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो लेकर पहुंचना अनिवार्य है. प्रमाण पत्रों की जांच में उपस्थित नहीं होने और वांछित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने की अवस्था में संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता समाप्त करने पर आयोग निर्णय ले सकता है.
अनुपस्थित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगाकोई अन्य अवसर
अभ्यर्थी वांछित प्रमाण पत्रों (ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टि के अनुसार) की मूल एवं स्व–हस्ताक्षरित छायाप्रति जांच हेतु लेकर आना सुनिश्चित करेंगे. किसी कारण से तीन व चार अगस्त को निर्धारित प्रमाण पत्रों की जांच कार्यक्रम में अनुपस्थित अभ्यर्थी 10 अगस्त को पूर्वाहन् 11:00 बजे से 01:30 बजे अपराहन तक अपने प्रमाण पत्रों की जांच करा सकते हैं. उक्त तिथि को अनुपस्थित रहनेवाले अभ्यर्थियों को इसके अतिरिक्त कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा और संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता रद्द कर दी जायेगी.
आयोग ने यह भी कहा है कि प्रमाण पत्रों की जांच के लिए आमंत्रित किया जाना अभ्यर्थी का अंतिम चयन नहीं है. आयोग आवश्यकतानुसार रिक्ति के परिप्रेक्ष्य में इस सूची में अंकित अनुक्रमांक से भिन्न अन्य अभ्यर्थियों को भी प्रमाण पत्रों की जांच हेतु आमंत्रित कर सकता है. विज्ञापन की विवरणिका की कंडिका–12 मेें अंकित शर्तों के आलोक में अभ्यर्थी द्वारा अॉनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 तक निर्गत प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे.
जांच हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थियों में से कोटिवार अंतिम अभ्यर्थी का मार्क्स-
क्षैतिज आरक्षण
कोटि®अंतिम सूचीबद्ध अभ्यर्थी®महिला.
अनारक्षित®548®शामिल हैं.
एसटी®490®शामिल हैं.
एससी®515®शामिल हैं.
इबीसी-वन®536®शामिल हैं.
बीसी-टू®536®525.
इडब्ल्यूएस®507®491.
होरिजेंटल रिजर्वेशन
कोटि®अंतिम सूचीबद्ध अभ्यर्थीमहिला.
पीटीजी 411 महिला के लिए लागू नहीं.
स्पोटर्स 332 महिला के लिए लागू नहीं.





