लखीसराय के अशोक धाम में उत्साह का माहौल : कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रावणी मेला का किया उद्घाटन
लखीसराय: विशाल शिवलिंग को लेकर देश-दुनिया में ख्याति प्राप्त बिहार के बाबाधाम के रूप में चर्चित अशोक धाम में श्रावणी मेले का गुरूवार को शुभारंभ किया गया. सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया.इस मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम शैलेन्द्र कुमार,एसपी प्रेरणा कुमार समेत अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार, सदस्य डॉ.प्रवीण कुमार सिन्हा मौजूद रहे.
उद्धघाटन के पूर्व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रूद्राभिषेक कर जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों के लिए कुशल कामना किया. इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पावन अवसर पर बिहारवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गौरवशाली एवं समृद्ध बिहार को लेकर भोलेनाथ से प्रार्थना किया. मंत्री ने कहा कि तमाम शिव भक्त सुखी निरोग रहकर बिहार के विकास एवं शांति के लिए अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें.





