Hindi News / पटना में एक कार से 1.17 लाख नगद बरामद,हिरासत में युवक,पुलिस चुनावी एंगल...

बांकीपुर उपचुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई : पटना में एक कार से 1.17 लाख नगद बरामद,हिरासत में युवक,पुलिस चुनावी एंगल से जांच में जुटी

Edited By:  |
bankipur upchunaw k bich badi karwai bankipur upchunaw k bich badi karwai

पटना:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लगजरी कार से ₹1.17 लाख नगद बरामद किया है। चुनाव को प्रभावित करने की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाना पुलिस ने भवर पोखर के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार रामकृष्णा नगर निवासी एक युवक के पास से नIदी बरामद हुई।

युवक नेनिजी कार्य के लिए राशि रखे होने का किया दावा

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने दावा किया कि वह निजी कार्य के लिए यह राशि लेकर जा रहा था। हालांकि पुलिस उसके बयान की पुष्टि करने के साथ-साथ नकदी के स्रोत और उसके संभावित इस्तेमाल की जांच कर रही है।

चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य सेनगद ले जाने की मिली थी सूचना

एसएसपी कार्यालय के सोशल मीडिया विंग के अनुसार,पुलिस को सूचना मिली थी कि उपचुनाव के दौरान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से नगद ले जाई जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें यह कार्रवाई की गई।

पुलिस बरामद राशि से जुड़े सभी दस्तावेजों और तथ्यों कीकर रही

जांच फिलहाल पुलिस बरामद राशि से जुड़े सभी दस्तावेजों और तथ्यों की जांच कर रही है। यदि नकदी का वैध स्रोत और उद्देश्य स्पष्ट नहीं होता है तो चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न दलचुनाव प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे

उधर, बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजनीतिक माहौल भी गर्म है। मतदान के दौरान विभिन्न दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।