जोबा मांझी का नॉमिनेशन : : सिंहभूम सीट से दाखिल किया नामांकन, पति को किया याद, सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन भी रही साथ

Edited By:  |
Joba Manjhi's nomination: Nomination filed from Singhbhum seat, remembered her husband, CM Champai Soren and Kalpana Soren also accompanied. Joba Manjhi's nomination: Nomination filed from Singhbhum seat, remembered her husband, CM Champai Soren and Kalpana Soren also accompanied.

सिंहभूम लोकसभा सीट से इंडिया अलायंस की उम्मीदवार जोबा मांझी ने आज नॉमिनेशन दाखिल कर दिया। कांग्रेस भवन से रोड शो करती हुई जोबा मांझी सरकारी दफ्तर पहुंची और नामांकन भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बिरूवा, झामुमो के जिला महासचिव सोनाराम देवगम मौजूद रहे। साथ ही कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकी, स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ सैकड़ो की संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। पर्चा भरने से पूर्व श्रीमती माझी अपने पति देवेंद्र नाथ माझी को अपना श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त की। फिर नामंकन के लिए चाईबासा पहुंची। यहां गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एक सवाल के जवाब में श्रीमती माझी ने कहा कि हम सभी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लगे हुए हैं, हम सब को विश्वास है कि झारखंड के सभी सीट जीतकर हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपमान का बदला लेना है।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन स्थानीय खुंटकटी मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग 2014 के चुनाव में जुमलेबाजी किया और इस बार भी जुमलेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जंगल के भीतर रहने वाले भोले भाले गरीब आदिवासियों के लिए काम किया है। 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को पेंशन देने का काम किया, जबकि भाजपा ने बनाए गए वन अधिकार अधिनियम को शिथिल करने का काम किया। उन्होंने कहा कि झारखंड से जो भी सांसद लोकसभा चुनकर जाते हैं, वो आदिवासियों के लिये एक शब्द भी संसद के सत्र में नहीं रखते, इसलिये इन नेताओं से सतर्क रहने की जरूरत है।


Copy