झारखंड निकाय चुनाव : अलका तिवारी ने की मतदाताओं से अपील,कहा-अपने मताधिकार का जरूर करें प्रयोग
Edited By:
|
Updated :23 Feb, 2026, 10:57 AM(IST)
रांची: झारखंड के 48 नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह सात बजे से मतदान जारी है. बैलेट पेपर के माध्यम से मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. वोट डालने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रही है. वहीं,राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि छोटे हो या बड़े शहर सभी अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. उन्होंने ये भी कहा कि पूरे 48 नगर पालिका में अभी तक शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा रहा हैं.





