बोकारो:चास नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. लोग शहर की सरकार बनाने के लिए घर से बाहर निकल कर बूथों में मतदान करने जा रहे हैं. मतदाता लंबी कतार में लगकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट कर रहे हैं.
बोकारो के डीसी और एसपी ने सभी बूथों में जाकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जिला प्रशासन मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील कर रहे.
वहीं, डीसी और एसपी नेकहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
