JHARKHAND NEWS : राज्यपाल संतोष गंगवार से हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने की भेंट

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी इंडिया के महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने लोक भवन, रांची में भेंट की.

इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल महोदय को रांची में 11जनवरी, 2026से आयोजित हो रही पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु आमंत्रित किया.

विदित हो कि दिनांक3जनवरी, 2026से आरंभ होने वाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के मैच चेन्नई,राँची तथा भुवनेश्वर में आयोजित हो रहे हैं.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--