JHARKHAND NEWS : स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने कवि धनेश्वर सिंह राय की पुस्तक “उद्गार“ का किया विमोचन
रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो गुरुवार को धनेश्वर सिंह राय की पुस्तक “उद्गार “ का अपने कार्यालय कक्ष में विमोचन किया.
कवि धनेश्वर सिंह राय झारखंड के संथाल परगना से आते हैं. वे काल कवि के रूप में भी अपनी प्रसिद्धि हासिल की है.
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि धनेश्वर जी लंबे समय से अपने लेखनी कार्य से जुड़े हुए हैं. इस प्रदेश के प्रति उनकी संवेदनाएँ उनके लेखनी में झलकती है. उनके कृषि कार्य से जुड़े होने के बावजूद उनके अनेक पुस्तक प्रकाशित हो चुके हैं. ये काफ़ी हर्ष का विषय है. धनेश्वर सिंह राय जी की पुस्तक उद्गार
काव्य संग्रह के साथ साथ समसामयिक
विषयों पर लेखों का भी संग्रह है. इस पुस्तक की दूसरे अध्याय में प्रकाशित कविता‘रवि प्रकाश पुंज हैं”वस्तुतः अध्यक्ष को समर्पित है. इसकी पहली पंक्ति इस प्रकार है.
“बादल चाहे कितना भी गहरा हो
सूरज को क्षिणक देर नहीं ढक पाएगा बादल छँटते ही रवि प्रकाश पुंज.
स्वतः प्रकृति पर रवि प्रकाश फैलाएगा.
विधानसभा अध्यक्ष ने धनेश्वर सिंह राय की लेखनी की प्रशंसा की और आगे भी लेखन कार्य से जुड़े रहने के लिए उन्हें शुभकामनाएँभीदिये.
रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--