Hindi News / फरार प्रेमी युगल ने विवाह कर महिला थाना धनबाद में किया सरेंडर

JHARKHAND NEWS : फरार प्रेमी युगल ने विवाह कर महिला थाना धनबाद में किया सरेंडर

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

धनबाद : महिला थाना धनबाद में मंगलवार को फरार एक प्रेमी जोड़ा ने शादी करने के बाद सरेंडर कर दिया. दोनों का प्रेम प्रसंग पूर्व से ही चल रहा था. विगत9जुलाई को प्रेमी जोड़े ने धनबाद से चोरी छिपे भाग गए थे.9जुलाई को ही वर्द्धमान के छंद मस्तिका मंदिर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इसके बाद प्रेमी जोड़ा ने पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान कोर्ट में कोर्ट मैरिज कर लिया और आज दोनों ने धनबाद महिला थाने में सरेंडर कर दिया है. दोनों प्रेमी जोड़ा बालिक हैं.

बता दें कि दोनों के फरार होने के बाद लड़की के माता और पिता के लिखित शिकायत पर सरायढेला थाने में दिया और पुलिस से कराई की मांग कर रहे थे. इधर लड़की के माता-पिता लड़की की खोजबीन के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. वहीं बेटी ने विवाह रचा ली. इस विवाह से लड़की के माता और पिता नाराज हैं. वहीं लड़के के घर वाले ने कहा कि बेटे ने फैसला ले लिया है तो इस पर कोई आपत्ति नहीं है. वहीं महिला थाना की पुलिस ने दोनों परिवारवालों को समझाना का प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल दोनों महिला थाना की पुलिस की निगरानी में हैं.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--