Hindi News / प्रीमियम पार्किंग के साथ पटना एयरपोर्ट पर नई दरें लागू, निजी कारों का...

BIHAR NEWS : प्रीमियम पार्किंग के साथ पटना एयरपोर्ट पर नई दरें लागू, निजी कारों का शुल्क दोगुना, पिक एंड ड्रॉप के नियम भी बदले

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna : पटना एयरपोर्ट पर पांच साल बाद पार्किंग शुल्क में संशोधन कर नई दरें लागू कर दी गई है. नई दरों के तहत निजी कार और एसयूवी (7सीटर तक) की पार्किंग का शुल्क पहले की तुलना में दोगुना कर दिया गया है. इसके साथ ही पिक एंड ड्रॉप के लिए निर्धारित समय सीमा भी घटाकर9मिनट कर दी गई है. एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि नई दरें जीएसटी सहित लागू की गई है और यह देश के बी-श्रेणी के सभी एयरपोर्ट पर लागू मानक शुल्क के अनुरूप है.

नई व्यवस्था के अनुसार, 30मिनट तक निजी कार या7सीटर एसयूवी की पार्किंग के लिए अब20रुपये की जगह40रुपये देने होंगे. हालांकि बाइक और स्कूटी का शुल्क पहले की तरह10रुपये ही रहेगा. वहीं ऑटो और सात सीट से अधिक क्षमता वाले निजी वाहन या एसयूवी के लिए30मिनट तक का शुल्क20रुपये से बढ़ाकर80रुपये कर दिया गया है. सबसे अधिक बढ़ोतरी कोच, बस और ट्रक की पार्किंग में हुई है, जहां आधे घंटे तक का शुल्क30रुपये से बढ़ाकर200रुपये कर दिया गया है.

30मिनट से दो घंटे तक की पार्किंग के लिए बाइक का शुल्क15रुपये ही रहेगा. निजी कार और7सीटर एसयूवी के लिए55रुपये की जगह65रुपये देने होंगे. ऑटो, मिनी बस और सात सीट से अधिक क्षमता वाले एसयूवी का शुल्क60रुपये से बढ़ाकर80रुपये कर दिया गया है, जबकि कोच, बस और ट्रक के लिए यह शुल्क70रुपये से बढ़ाकर300रुपये कर दिया गया है.

एयरपोर्ट प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ओला, उबर जैसी कैब सेवाओं से आगमन या प्रस्थान टर्मिनल तक आने-जाने वाले वाहनों के चालक को55 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश से निकास तक पिक एंड ड्रॉप के लिए अब अधिकतम9 मिनट का समय निर्धारित किया गया है. निर्धारित समय से अधिक रुकने पर पार्किंग शुल्क लागू होगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-