Hindi News / श्रावणी मेला 2026: आठवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा 'बोल बम' का...

JHARKHAND NEWS : श्रावणी मेला 2026: आठवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा 'बोल बम' का जयघोष

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड के देवघर में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का रंग पूरी तरह परवान चढ़ चुका है। मेले के आठवें दिन आज गुरुवार तड़के बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का एक अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। बाबा मंदिर के पट खुलते ही लाखों शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के आठवें दिन आज गुरुवार को देवघर शिवमय नजर आ रहा है। सुबह ठीक 4:13 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खोले गए। पट खुलते ही मंदिर परिसर 'बोल बम', 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बैद्यनाथ' के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा।देश के कोने-कोने से पहुंचे शिवभक्तों की भारी भीड़ अहले सुबह से ही कतारों में खड़ी नजर आई। कांवरिया पथ से लेकर मंदिर प्रांगण तक सिर्फ केसरिया वस्त्रधारी भक्त ही दिखाई दे रहे हैं।

हर कोई बस एक झलक पाने और बाबा को जल अर्पण करने के लिए आतुर दिखा। उत्साह और अनुशासन का यह संगम सिर्फ देवघर में ही देखने को मिलता है, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं।श्रद्धालुओं की इस अपार भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर से लेकर पूरे रूट लाइन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और सेवादार तैनात हैं, ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न होश्रावणी मेले के आठवें दिन भी बाबा नगरी में आस्था का यह सैलाब बता रहा है कि शिव के प्रति लोगों की अटूट निष्ठा और विश्वास कितना गहरा है। पूरा देवघर इस वक्त भक्ति के समंदर में डूबा हुआ है।