Hindi News / राजधानी के पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक की पुख्ता तैयारी, मेयर-डिप्टी मेयर ने किया...

JHARKHAND NEWS : राजधानी के पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक की पुख्ता तैयारी, मेयर-डिप्टी मेयर ने किया निरीक्षण

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

कल 30 जुलाई से पवित्र सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। भक्तों को पूजा-पाठ में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।सावन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज रांची की मेयर रोशनी खलाखो और डिप्टी मेयर नीरज सिंह ने पहाड़ी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान मेयर और डिप्टी मेयर ने संबंधित अधिकारियों और मंदिर समिति के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए।अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि:

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

पेयजल और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को परेशानी न उठानी पड़े।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर और डिप्टी मेयर ने संयुक्त रूप से आश्वस्त किया कि—

"हर साल की भांति इस साल भी सावन के पावन महीने में रांची के पहाड़ी मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम व्यवस्था मिलेगी। प्रशासन शिव भक्तों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।"अब देखना यह है कि प्रशासन के ये दावे जमीन पर कितने असरदार साबित होते हैं।फिलहाल, पहाड़ी मंदिर को सजाने और संवारने का काम लगभग पूरा हो चुका है और कल से बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजने के लिए तैयार है।