Hindi News / जमशेदपुर...बहरागोड़ा में सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का...

JHARKHAND NEWS : जमशेदपुर...बहरागोड़ा में सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, चित्रेश्वर धाम में 1008 बेलपत्र से हुआ विशेष पूजन।

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमाओं पर बसे बहरागोड़ा में सावन की पहली सोमवारी पर कुछ ऐसा ही अद्भुत और दिव्य नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र पूरी तरह शिवमय हो उठा है।सुबह के सूर्योदय के साथ ही बहरागोड़ा के पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—हर कोई लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करता दिखा।भक्तों ने सुबह-सवेरे भगवान शिव का जलाभिषेक किया, रुद्राभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।"

पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से लगातार गूंजता रहा। वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया।"

आपको बता दें कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की त्रिवेणी पर स्थित इस पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर का विशेष महत्व है। यही वजह है कि आज यहाँ हजारों की संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुँचे।खास बात यह रही कि आज के इस पावन दिन पर भगवान शिव के शिवलिंग पर 1008 बेलपत्र अर्पित कर विशेष अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की गई।