Hindi News / गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान का काला सच: पाकिस्तान तक फैला था...

JHARKHAND NEWS : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान का काला सच: पाकिस्तान तक फैला था इनके खौफ का साम्राज्य

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पलामू के रेड़मा का रहने वाला सुजीत सिन्हा लंबे समय से झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।चौंकाने वाला खुलासा यह है कि सुजीत सिन्हा का गैंग पाकिस्तान में छिपकर बैठे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के साथ मिलकर काम कर रहा था। दोनों मिलकर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में रंगदारी, गोलीबारी और संगठित अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।पुलिस के मुताबिक, ये दोनों गिरोह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से अवैध हथियार मंगा रहे थे और रंगदारी की अवैध कमाई से अपने पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

हाल ही में रांची पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर इस बड़े नेक्सेस का पर्दाफाश किया था। रिया सिन्हा के अलावा कांके के इनामुल हक उर्फ बबलू खान, मो शाहिद, मो सेराज और पंडरा के रवि आनंद को भी पुलिस ने दबोचा है।मूल रूप से पलामू का रहने वाला सुजीत सिन्हा राज्य के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में गिना जाता था। उस पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध के 75 से अधिक मामले दर्ज थे। शुरुआत में वह दिवंगत गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के गिरोह से जुड़ा था, लेकिन बाद में उसने अपना खुद का सिंडिकेट खड़ा कर लिया।

सुजीत सिन्हा का नेटवर्क रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, धनबाद और चतरा समेत कई जिलों में फैला हुआ था। कोयला कारोबार, सड़क निर्माण, ठेकेदारी और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से लेवी वसूलना इस गैंग का मुख्य धंधा था। हैरानी की बात यह है कि जेल की सलाखों के पीछे रहने के बावजूद वह लगातार अपना आपराधिक साम्राज्य चला रहा था। बहरहाल, रविवार रात हुए एनकाउंटर के साथ ही झारखंड के एक बड़े अपराधी अध्याय का अंत हो गया है।