Hindi News / JPSC ऑफिस के बाहर हड़कंप! BJYM का धावा, बैरिकेडिंग ध्वस्त कर मुख्य द्वार...

JHARKHAND NEWS : JPSC ऑफिस के बाहर हड़कंप! BJYM का धावा, बैरिकेडिंग ध्वस्त कर मुख्य द्वार तक पहुंचे

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है! आज, 22 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर उतर चुके हैं। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ यह हुजूम जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुँचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं और सीधे जेपीएससी के मुख्य द्वार तक पहुँच गए हैं! मौके पर वाटर कैनन और आंसू गैस के वाहन तैनात हैं। माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। मुख्य गेट पर युवाओं ने एक पोस्टर लगाने की कोशिश की जिस पर लिखा था— 'JPSC का रेट क्या है?'

हालांकि पुलिस ने तुरंत उस बैनर को हटा दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस बड़े प्रदर्शन से ठीक पहले राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट कर जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि:परीक्षा परिणाम तो जारी कर दिया गया, लेकिन उस पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर तक नहीं हैं।अभ्यर्थियों को OMR शीट नहीं दी गई।RTI के जरिए मांगी गई जानकारी का भी कोई सही जवाब नहीं मिला।मरांडी ने कहा कि जब अधिकारियों को चुनने वाली संस्था ही सवालों के घेरे में होगी, तो युवाओं का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा?" फिलहाल, जेपीएससी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। युवा एक ही मांग पर अड़े हैं—पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह भर्ती प्रक्रिया।