Hindi News / बीयूआईडीसीओ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण,गंगा तट को आधुनिक करना उद्देश्य

पटना सिटी को मिली बड़ी सौगात : बीयूआईडीसीओ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण,गंगा तट को आधुनिक करना उद्देश्य

Edited By:  |
patna city ko mili badi saugat patna city ko mili badi saugat

पटना सिटी: पटना सिटी को आधुनिक शहरी विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बीयूआईडीसीओ) की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर पटना सिटी रिवर फ्रंट के तहत भद्र घाट, महावीर घाट और नौजर घाट को आधुनिक स्वरूप में विकसित कर जनता को समर्पित किया गया।

करीब 46.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का उद्देश्य गंगा तट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना, धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परियोजना के तहत लगभग 565 मीटर लंबे आधुनिक प्रोमेनेड का निर्माण किया गया है, जहां लोग सुरक्षित और सुगम तरीके से गंगा तट का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा पूरे रिवर फ्रंट पर हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात के समय भी बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य आधुनिक आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

इस परियोजना के पूरा होने से पटना सिटी के ऐतिहासिक घाटों को नई पहचान मिलेगी। धार्मिक आयोजनों, पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। गंगा किनारे आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

सरकार का कहना है कि राज्य में शहरी विकास, आधुनिक आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी दिशा में रिवर फ्रंट जैसी परियोजनाएं शहरों की तस्वीर बदलने का काम कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना और विकसित बिहार के संकल्प को मजबूत करना है। इस नई परियोजना से पटना सिटी के विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।