JHARKHAND NEWS : रांची में 5 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान में कुल 104 मामले में अंतिम दिन 10 मामले को सुलझाने में मिली सफलता

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची :झालसा के निर्देश पर माननीय अध्यक्ष-सह-न्यायायुक्त,अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में व्यवहार न्यायालय,रांची में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान शुक्रवार को संपन्न हुआ. यह मध्यस्थता अभियान दिनांक 08.12.2025 से शुरू हुआ था. उक्त विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन 51,दूसरे दिन 19,तीसरे दिन 13,चौथे दिन 11 और अंतिम दिन 10 मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने में सफलता मिली है.

बता दें किआज अंतिम दिन कुल 51 मामले विभिन्न न्यायालयों से स्थानांतरित होकर मध्यस्थता केंद्र,रांची में आये थे,जिसमें,10 मामलों को सफलतापूर्वक मध्यस्थों और अधिवक्ताओं के सहयोग से सुलझा लिया गया. दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये.

डालसा सचिव,रवि कुमार भास्कर ने कहा कि उक्त मध्यस्थता अभियान में वादों के निस्तारण में मध्यस्थों व दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की भूमिका सराहनीय है.

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट---