JHARKHAND NEWS : रजरप्पा बड़कीपोना में हाथी के हमले से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ जिले के रजरप्पा बड़कीपोना पंचायत क्षेत्र में जंगली हांथी के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि जंगली हाथी जंगल से गांव में प्रवेश करते ही अचानक गांव में दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया गया.
बता दें कि हाथी के लगातार विचरण से ग्रामीणों में भय का माहौल है आम लोगों की मौत हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों के आतंक से निजात दिलाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग एवं प्रशासन की टीम द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।





