Hindi News / बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसे किस जिले में नई...

BIG BREAKING : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसे किस जिले में नई जिम्मेदारी मिली

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना:बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग) के13अधिकारियों का तबादला किया गया है.शिक्षा विभाग ने30जून2026को अधिसूचना जारी की.

औरंगाबाद के डीईओ सुरेंद्र कुमार को जहानाबाद का डीईओ बनाया गया है.गोपालगंज के डीईओ युगेश कुमार को पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त किया गया.भागलपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पाण्डेय गोपालगंज के डीईओ बने. लखीसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दुर्गा यादव को शिवहर का डीईओ बनाया गया.सारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान को जमुई का डीईओ बनाया गया.

कई जिलों के डीईओ और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली.सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. शिक्षा विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

विभाग ने संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों(स्थापना) को निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को हर हाल म 8 जुलाई 2026 तक कार्यमुक्त कर दिया जाए.

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश किसी अधिकारी को 8 जुलाई तक कार्यमुक्त नहीं किया जाता है तो वह 9 जुलाई से स्वत: कार्यमुक्त माना जाएगा. इसके बाद संबंधित अधिकारी को अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-