JHARKHAND NEWS : भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी का नाम सामने आते ही एक सादगी और सौम्यता की प्रतिमूर्ति उभर आती है. सुषमा जी बड़ी आसानी से अपने वाक्-चातुर्य के बल पर विरोधियों को परास्त करने के लिए जानी जाती थी.

अपनी क्षमता और मेधा के आधार पर नारीशक्ति किस प्रकार राजनीति में अपना लोहा मनवा सकती है,इसका एक सफल उदाहरण सुषमा स्वराज जी हैं.

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में विकास प्रीतम,हेमंत दास,अशोक बड़ाईक,पंकज सिन्हा,मनोज दूबे,सीमा सिंह,बबीता वर्मा,संजय जायसवाल,योगेंद्र लालसहित कई लोग उपस्थित थे.

रांची से विशाल की रिपोर्ट---