Hindi News / JSSC-JPSC प्रोटेस्ट के बीच बड़ी कार्रवाई: सचिव के आवास पर CID का छापा,...

JHARKHAND NEWS : JSSC-JPSC प्रोटेस्ट के बीच बड़ी कार्रवाई: सचिव के आवास पर CID का छापा, पूछताछ जारी

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

JSSC CGL परीक्षा को लेकर CID ने जांच तेज कर दी है. CID की टीम ने JSSC कार्यालय में छापेमारी कर सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज खंगाले. इससे पहले सचिव के आवास पर भी छापेमारी हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार, CID JSSC CGL में सफल सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी. जांच में दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.बता दे कि CID की एक विशेष टीम ने सीधे JSSC कार्यालय पहुंचकर ताबड़तोड़ छापेमारी की।इस दौरान टीम ने JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से लंबी पूछताछ की और परीक्षा से जुड़े तमाम अहम दस्तावेजों को खंगाला।

इससे पहले CID की टीम सचिव के आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।मिली गुप्त जानकारी के अनुसार, CID अब JSSC CGL परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी।जांच के दौरान यदि कोई भी अभ्यर्थी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी।बहरहाल, इस बड़ी कार्रवाई के बाद से परीक्षा देने वाले ईमानदार छात्रों में एक उम्मीद जागी है कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।